Follow us on

Home » खेल » बरेका स्टेडियम में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, अध्यक्ष एकादश बनाम संरक्षक एकादश : संरक्षक एकादश ने 6 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

बरेका स्टेडियम में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, अध्यक्ष एकादश बनाम संरक्षक एकादश : संरक्षक एकादश ने 6 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बरेका खेल संघ के तत्वावधान में रविवार, 04 जनवरी 2026 को बरेका स्टेडियम में अध्यक्ष एकादश एवं संरक्षक एकादश के बीच एक मैत्रीपूर्ण किंतु अत्यंत रोमांचक क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। यह मैच खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का सशक्त उदाहरण रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अध्यक्ष एकादश ने कप्तान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं अध्यक्ष, बरेका खेल संघ श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 120 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

अध्यक्ष एकादश की ओर से वरिष्ठ आंकड़ा संसाधन प्रबंधक एवं सचिव (क्रिकेट) श्री संतोष कुमार सिंह ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 26 रन बनाए। उप मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री अभिषेक पाण्डेय ने 19 रन तथा श्री एस. के. श्रीवास्तव ने उपयोगी 17 रनों का योगदान दिया।

संरक्षक एकादश की ओर से गेंदबाजी में उप मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री नीरज सिंह ने 2 विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं सी.एम.ई./पी.ओ.एच. श्री एस. बी. पटेल एवं सहायक सामग्री प्रबंधक श्री आनंद वार्ष्णेय ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी संरक्षक एकादश ने कप्तान एवं महाप्रबंधक, बरेका श्री सोमेश कुमार के नेतृत्व में सधी हुई और आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया तथा मात्र 12.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टीम की जीत में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) एवं महासचिव, बरेका खेल संघ श्री सुनील कुमार की नाबाद 45 रनों की शानदार पारी निर्णायक रही। उनके अतिरिक्त श्री एस. बी. पटेल ने 16 रन तथा श्री नीरज सिंह ने 13 रनों का योगदान दिया।

अध्यक्ष एकादश की ओर से गेंदबाजी में श्री संतोष कुमार सिंह एवं उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत ने 2-2 विकेट लिए।अंततः संरक्षक एकादश ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। मैच के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए—

मैन ऑफ द मैच : श्री सुनील कुमार

बेस्ट बैट्समैन : श्री एस. के. सिंह

बेस्ट बॉलर : महाप्रबंधक श्री सोमेश कुमार

बेस्ट फील्डर : श्री राहुल यादव

बेस्ट ऑलराउंडर : श्री नीरज सिंह

यह मैत्रीपूर्ण मुकाबला बरेका में खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त करने के साथ-साथ आपसी सौहार्द, सहयोग एवं टीम भावना को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x