Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में रेलवे हैंडबॉल का महासंग्राम शुरू

बरेका में रेलवे हैंडबॉल का महासंग्राम शुरू

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के खेलकूद स्टेडियम में मंगलवार को 18वीं अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता (पुरुष/महिला) 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं अध्यक्ष, बरेका खेल संघ श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव ने शांति, एकता और खेल भावना के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर किया।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का सशक्त मंच है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, बनारस रेल इंजन कारखाना, पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर पश्चिम रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड तथा पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स की टीमें भाग ले रही हैं। वहीं महिला वर्ग में उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की टीमें अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं।

उद्घाटन मैच में मेजबान बरेका की टीम ने दक्षिण मध्य रेलवे को 19-13 से पराजित कर शानदार शुरुआत की। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने तेज गति, सधे हुए आक्रमण और मजबूत रक्षण का परिचय दिया। महिला वर्ग के पहले मैच में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उत्तर रेलवे को 24-16 से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की।

मैचों के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तालियों और जयघोष से गूंजते स्टेडियम ने खिलाड़ियों के जोश को दोगुना कर दिया। प्रतियोगिता 18 से 21 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें विभिन्न रेलवे जोनों की टीमें खिताब के लिए जोरदार मुकाबला करेंगी।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) एवं महासचिव, बरेका खेल संघ श्री सुनील कुमार, क्रीड़ा अधिकारी श्री धनंजय सिंह, संयुक्त सचिव कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री राकेश कुमार पाण्डेय ने किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x