Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में अंतर्विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आगाज़, प्लांट व प्रशासन की शानदार जीत

बरेका में अंतर्विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आगाज़, प्लांट व प्रशासन की शानदार जीत

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर्विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ शनिवार को उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। उद्घाटन दिवस पर खेले गए मुकाबलों में प्लांट डिवीजन और कार्मिक एवं प्रशासन विभाग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

उद्घाटन मैच प्लांट डिवीजन और लोको-1 डिवीजन के बीच खेला गया। मुकाबले में प्लांट डिवीजन की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए लोको-1 डिवीजन को 2-0 से पराजित किया। प्लांट डिवीजन की ओर से राहुल कन्नौजिया ने दोनों गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दिन का दूसरा मुकाबला लोको-2 डिवीजन और कार्मिक एवं प्रशासन विभाग के बीच खेला गया। इस मैच में कार्मिक एवं प्रशासन विभाग की टीम ने एकतरफा खेल का प्रदर्शन करते हुए लोको-2 डिवीजन को 3-0 से शिकस्त दी। प्रशासन की ओर से अजीत तिवारी ने दो गोल किए, जबकि कल्लू मांझी ने एक गोल दागा। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री भैरव दत्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बरेका कर्मचारी परिषद के सदस्य मनीष कुमार सिंह, फुटबॉल कोच पंकज पांडेय, मनमीत सिंह सहित बड़ी संख्या में बरेकाकर्मी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x