Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में अंतरविभागीय वालीबॉल प्रतियोगिता का जोशीला आगाज़, प्लांट डिवीजन और लोको डिवीजन-1 ने दर्ज की शानदार जीत

बरेका में अंतरविभागीय वालीबॉल प्रतियोगिता का जोशीला आगाज़, प्लांट डिवीजन और लोको डिवीजन-1 ने दर्ज की शानदार जीत

Share this post:

 

वाराणसी, 26 फरवरी 2026। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतरविभागीय वालीबॉल प्रतियोगिता (2025-26) का शुभारंभ गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी एवं सचिव (बास्केटबॉल) श्री राजेश कुमार तथा क्रीड़ा अधिकारी श्री धनंजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उद्घाटन मुकाबला प्लांट डिवीजन और इंजन डिवीजन के बीच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें प्लांट डिवीजन ने बेहतर समन्वय और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए इंजन डिवीजन को 2-1 से पराजित कर जीत दर्ज की।

दूसरा मैच लोको डिवीजन-1 और कार्मिक एवं प्रशासन टीम के बीच खेला गया। इस मैच में लोको डिवीजन-1 ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए कार्मिक एवं प्रशासन को 2-0 से हराकर प्रभावशाली जीत हासिल की।

प्रतियोगिता के दौरान खेल परिसर में दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। खिलाड़ियों के शानदार स्मैश और बेहतरीन रक्षण ने मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। बड़ी संख्या में कर्मचारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले भी इसी उत्साह के साथ आयोजित किए जाएंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x