वाराणसी, 25 फरवरी 2026। बनारस रेल इंजन कारखाना के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान बरेका इंटर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में पंजीकरण कर सकते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी—पंजीकरण फॉर्म, प्रवेश परीक्षा की तिथि, पात्रता मानदंड तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश—विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं विस्तृत विवरण के लिए www.dlwintercollege.co.in/news पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।










