वाराणसी। पिंडरा क्षेत्र के फूलपुर में व्यापार मंडल एवं फाउंडेशन ऑफ एमएसएमई क्लस्टर के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों को वित्तीय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं तथा जिम्मेदार उधारी के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में आर्थिक आरोग्यम केंद्र के तहत एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के सहयोग से व्यापारियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन, जीएसटी पंजीकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं, बीमा और जिम्मेदार उधारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
जिला प्रशिक्षक आनंद कुमार दुबे, आकाश सैनी एवं मास्टर ट्रेनर लोकेश तिवारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने व्यवसाय का संचालन अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से कर सकें। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता के माध्यम से छोटे व्यापारियों को बैंकिंग सेवाओं, बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ‘सपालू’ सहित मुन्ना चौरसिया, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, भरत जायसवाल, जय प्रजापति, रिषभ अग्रहरि, डब्बू सेठ, पप्पू भोजवाल, शिवम अग्रहरि, सोनू गुप्ता, काजू चौरसिया, संजय कनौजिया, अविनाश जायसवाल, कमलेश गुप्ता, काजू सेठ, मनोज बगडू, विक्की गोंड, रमेश सेठ, पकोड़ा विश्वकर्मा समेत बाजार के बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।









