वाराणसी। अग्रवाल समाज के समाज सेवा विभाग के अंतर्गत अग्रसेन महिला समिति की ओर से रविवार को सिगरा स्थित एक मैरिज पॉइंट लॉन में पारिवारिक होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। श्वेत परिधान में सजे अग्रबंधुओं ने प्रेम, उल्लास और भाईचारे के वातावरण में फूलों की वर्षा के बीच एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले।
कार्यक्रम के दौरान गुलाब की पंखुड़ियों के साथ होली नृत्य प्रस्तुत किया गया। दिनेश भारती लिखित तथा सुमन पाठक के निर्देशन में प्रस्तुत हास्य नाटक “जहाँ जाइएगा हमें पाइएगा” ने उपस्थित लोगों को खूब गुदगुदाया और सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया।
गुलाबी साड़ी में सजी अग्रसेन महिला समिति की सदस्याएं—स्वयंप्रभा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मेनका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अमिता अग्रवाल और उर्मिला अग्रवाल—फाग गीतों पर झूम उठीं, जिससे समारोह का वातावरण और भी रंगीन हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, रंजना अग्रवाल तथा प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल ने महाराज श्री अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
समारोह में स्वागत अध्यक्ष शशिबाला शाह ने किया, जबकि संचालन अर्चना अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संयोजन मालिनी चौधरी एवं रीता प्रकाश ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन बृजकमल दास अग्रवाल ने दिया।
इस अवसर पर उपसभापति दीपक अग्रवाल, आर.सी. जैन, नीरज अग्रवाल, मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल (किसान माचिस), प्रद्युम्न अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अतुल गोयल, दिव्य विभव बंसल, विनय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे।









