Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन गिरफ्तार

फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी, 19 मार्च 2026। काशी जोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को एंटी करप्शन विभाग लखनऊ/एसआईटी का कर्मचारी बताकर लोगों को धमकाने और पैसे की मांग करने वाले दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा जलकल विभाग परिसर से की गई।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली। सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सौरभ गाबा (39 वर्ष), निवासी शांति विहार कॉलोनी, उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) तथा अरमान फिरोज (22 वर्ष), निवासी कोर्टद्वार (उत्तराखंड) शामिल हैं। इनके साथ एक 36 वर्षीय अभियुक्ता को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने स्वयं को एंटी करप्शन विभाग का अधिकारी बताकर वादी को कार्रवाई का डर दिखाया और उससे धन की मांग की। इस संबंध में थाना भेलूपुर में मुकदमा संख्या 0159/2026 धारा 319(2) एवं 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनकी सतर्कता से यह कार्रवाई संभव हो सकी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x