Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश लेकर सजा रैंप, मिसेज एशिया की मौजूदगी ने बढ़ाई शोभा

प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश लेकर सजा रैंप, मिसेज एशिया की मौजूदगी ने बढ़ाई शोभा

Share this post:

 

वाराणसी। गोरखपुर में ऑर्गेनाइजर मल्लिका-ए-अवध एवं गर्व फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य फैशन शो सीजन-5 इस बार सामाजिक सरोकारों का संदेश देने वाला विशेष मंच बन गया। कार्यक्रम में प्लास्टिक फ्री इंडिया अभियान को केंद्र में रखते हुए फैशन के जरिए पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं मिसेज एशिया 2022 की विजेता एवं वाराणसी की गौरवशाली बेटी, सेलिब्रिटी विजयता सच्चदेवा, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजयता सच्चदेवा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इसके बाद आयोजित रैंप वॉक में प्रतिभागियों ने न केवल अपने आत्मविश्वास और शैली का प्रदर्शन किया, बल्कि प्लास्टिक के बहिष्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। रैंप पर स्वयं विजयता सच्चदेवा की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि फैशन केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताते हुए सभी से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर विजयता सच्चदेवा ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने फैशन और सामाजिक जागरूकता के इस अनूठे संगम की जमकर सराहना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x