Follow us on

Home » राजनीति » प्रियंका गांधी के दीर्घायु की कामना को लेकर महामृत्युंजय मंदिर में रुद्राभिषेक, अजय राय ने की अगुवाई

प्रियंका गांधी के दीर्घायु की कामना को लेकर महामृत्युंजय मंदिर में रुद्राभिषेक, अजय राय ने की अगुवाई

Share this post:

वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में दारानगर स्थित प्रसिद्ध महामृत्युंजय मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से संपन्न रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर मंत्रोच्चार से गूंज उठा और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रियंका गांधी देश की राजनीति में संवेदनशीलता, साहस और जनसंघर्ष की प्रतीक हैं। उन्होंने हमेशा आम जनता, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनके जन्मदिन पर भगवान महामृत्युंजय से उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना की गई है। जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी का जीवन सेवा, संघर्ष और समर्पण का जीवंत उदाहरण है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। आज का रुद्राभिषेक उनके लंबे और प्रभावशाली राजनीतिक जीवन की मंगलकामना के लिए किया गया है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जमीनी राजनीति को नई ऊर्जा प्रदान की है। वे समाज के हर वर्ग की पीड़ा को समझती हैं और सड़क से संसद तक संघर्ष करती हैं। वाराणसी कांग्रेस परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य और देश में सामाजिक न्याय की मजबूती के लिए प्रार्थना की गई।कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रियंका गांधी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। रुद्राभिषेक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे सहित प्रमोद पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, अनुराधा यादव, मनोज वर्मा, प्रमोद वर्मा, नरसिंह वर्मा, आकाश त्रिपाठी, विकास पाण्डेय, रामजी गुप्ता, किशन यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x