Follow us on

Home » खेल » प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विद्यापीठ के खिलाड़ियों की सराहना की, कुलपति प्रो. त्यागी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विद्यापीठ के खिलाड़ियों की सराहना की, कुलपति प्रो. त्यागी ने जताया आभार

Share this post:

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 72वीं नेशनल सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में काशी के खिलाड़ियों और शिक्षण संस्थानों के योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) एवं यूपी कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन संस्थानों के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करते रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री द्वारा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खिलाड़ियों का विशेष उल्लेख किया जाना विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। इस उपलब्धि से काशी विद्यापीठ परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के साथ-साथ खेल गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है तथा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाती है। कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि देश की आज़ादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले काशी विद्यापीठ का नाम प्रधानमंत्री द्वारा लिया जाना विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान उपलब्धियों पर मुहर लगाने जैसा है। यह सराहना विश्वविद्यालय द्वारा खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के सतत प्रयासों की पुष्टि करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री की प्रशंसा से विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा तथा आने वाले समय में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x