Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » प्रदेश प्रभारी के स्वागत के साथ संविदा बिजली कर्मियों की समस्याएं सुर्खियों में

प्रदेश प्रभारी के स्वागत के साथ संविदा बिजली कर्मियों की समस्याएं सुर्खियों में

Share this post:

 

संतकबीरनगर, 22 दिसंबर। विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन, सन्तकबीरनगर द्वारा प्रदेश प्रभारी संविदा श्री पुनीत राय के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तुरंत बाद अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद के साथ संविदा एवं नियमित कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं पर द्विपक्षीय वार्ता की गई।  संगठन की ओर से श्री पुनीत राय, विनोद श्रीवास्तव, वेद प्रकाश राय, विजय नन्दन, डी.पी. मौर्या, अरुण कुमार सिंह, सतीश यादव, विनोद मौर्या, अवधेश कुमार, परमात्मा प्रसाद, बलिराम, अखिलेश कुमार, रामसुरेश, फूलचंद चौधरी, वाजिद अली, राजकुमार, लालचंद, भजमन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियन्ता से बार‑बार वार्ता के बावजूद फर्म एस.एम.एम. के प्रतिनिधि द्वारा संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न थम नहीं रहा है, जिससे संगठन में जबरदस्त रोष व्याप्त है और परिस्थितियाँ किसी भी समय विस्फोटक रूप ले सकती हैं। जिला अध्यक्ष (संविदा) श्री विजय नन्दन ने कहा कि संविदा कर्मचारियों से पूरे माह की हाजिरी लेने के बाद भी उनके वेतन में नियमित रूप से कटौती की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में अत्यधिक आक्रोश है। उन्होंने संविदा कर्मियों के फेस अटेंडेंस सिस्टम को तत्काल शुरू कराने, बकाया एरियर भुगतान, ईपीएफ‑ईएसआईसी कटौती की पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा नियमित कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग उठाई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि वेतन कटौती, ईपीएफ‑ईएसआईसी, उत्पीड़न, फेस अटेंडेंस तथा अन्य लम्बित मुद्दों पर शीघ्र ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर कड़ा संघर्ष किया जाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x