Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » प्रथम अजय सिंह मेमोरियल 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

प्रथम अजय सिंह मेमोरियल 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Share this post:

बरेका में युवा ऊर्जा का जोश

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी के बास्केटबॉल ग्राउंड पर इन दिनों युवा खेल प्रतिभाओं का जोश, उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा चरम पर है। खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रथम अजय सिंह मेमोरियल 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है।
इस रोमांचक प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिकाएं 3×3 बास्केटबॉल के तेज़, गतिशील और अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक प्रारूप में अपने कौशल, फुर्ती और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कम समय में तीव्र रोमांच से भरपूर यह प्रारूप दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
यह टूर्नामेंट राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं बरेका कर्मचारी स्वर्गीय अजय सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया है। यह आयोजन उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना की प्रेरणा भी प्रदान कर रहा है।
इस प्रतियोगिता का सफल संचालन बी.एल.डब्ल्यू. बास्केटबॉल अकादमी द्वारा किया जा रहा है। टूर्नामेंट में बालिकाओं की 12 टीमें एवं बालकों की 18 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जो इस आयोजन की लोकप्रियता और व्यापक सहभागिता को दर्शाता है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन बरेका के जन संपर्क अधिकारी एवं बास्केटबॉल सचिव श्री राजेश कुमार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन अवसर पर सचिव, बास्केटबॉल बरेका एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार सहित उपस्थित कोच, पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने सर्वप्रथम स्वर्गीय अजय सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
आज खेले गए मुकाबलों में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शक दीर्घा में उपस्थित खेल प्रेमी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में बास्केटबॉल अकादमी के कोच श्री एल.के. बिस्वाल, श्री बॉबी सिंह, श्री आलोक सिंह, श्री एस.के. सिंह, श्री रोमेश श्रीवास्तव, श्री रतेंद्र सिंह, श्री अखिलेश द्विवेदी, श्री धर्मेंद्र सिंह एवं श्री पवन कुमार यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर स्वर्गीय अजय सिंह के भाई एवं कुश्ती कोच श्री मग्गा सिंह उनके दोनों बच्चों के साथ उपस्थित रहे। खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को अत्यंत जीवंत और प्रेरणादायक बना दिया।
इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने कहा कि यह टूर्नामेंट बरेका को खेल प्रतिभाओं के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 28 दिसंबर 2025 को सायं 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

राजेश कुमार
जनसंपर्क अधिकारी, बरेका

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x