Follow us on

Home » प्रशासनिक » पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के ‘ऑपरेशन क्लीन’ में बड़ी कार्रवाई, मिर्जामुराद थाने में खड़े 32 माल मुकदमाती वाहन ₹2.50 लाख में नीलाम

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के ‘ऑपरेशन क्लीन’ में बड़ी कार्रवाई, मिर्जामुराद थाने में खड़े 32 माल मुकदमाती वाहन ₹2.50 लाख में नीलाम

Share this post:

 

वाराणसी, 16 फरवरी 2026। गोमती ज़ोन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत थाना मिर्जामुराद परिसर में लंबे समय से खड़े माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण की महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32 वाहनों को ₹2,50,000 में नीलाम कर राजस्व प्राप्त किया गया।

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही संपन्न हुई। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-03 के आदेश के अनुपालन में कार्यपालक मजिस्ट्रेट राजातालाब श्री संजीव कुमार शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब श्री अजय कुमार श्रीवास्तव तथा निरीक्षक परिवहन शाखा श्री दिनेश राम की उपस्थिति एवं निकट पर्यवेक्षण में नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई गई।

थाना मिर्जामुराद के प्रभारी निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं हेड मोहर्रिर श्री अवनिन्द्र कुमार मिश्र की देखरेख में नियमानुसार पारदर्शी ढंग से नीलामी कराई गई। नीलाम किए गए वाहनों में 24 दोपहिया तथा 8 तीन/चार पहिया वाहन शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई थाना परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही लंबित माल मुकदमाती वाहनों के त्वरित निस्तारण की दिशा में एक अहम कदम है। “ऑपरेशन क्लीन” के अंतर्गत आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाहियां जारी रहेंगी, जिससे पुलिस परिसरों में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x