Follow us on

Home » प्रशासनिक » पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

Share this post:

 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा गुरुवार को डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय ने कार्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण करते हुए भवन की संरचनात्मक गुणवत्ता, विभिन्न कक्षों की उपयोगिता तथा उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं कार्यकुशल बनाए जाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेख प्रबंधन प्रणाली, बैठक कक्ष, स्टाफ सुविधाओं तथा जनसंबंधित कार्यों के लिए निर्धारित काउंटरों की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश प्रदान किए।

पुलिस आयुक्त महोदय ने कहा कि नवस्थापित डीसीपी वरुणा जोन कार्यालय के संचालन से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे प्रशासनिक, समीक्षा एवं समन्वय संबंधी कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी, जिससे निर्णय प्रक्रिया अधिक त्वरित एवं प्रभावी होगी और जनसेवा को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

उद्घाटन उपरांत पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भी भ्रमण किया गया। इस दौरान परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मानकों के अनुरूप रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्रीमती नीतू, संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x