Follow us on

Home » क्राइम » पुलिस अभियान के तहत नाबालिग बालिका के अपहरण के दो अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अभियान के तहत नाबालिग बालिका के अपहरण के दो अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।मामला 17 जनवरी का है, जब आवेदक की 15 वर्षीय भतीजी घर से गायब हो गई थी। इसकी सूचना पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आयुक्त वाराणसी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, काशी जोन के पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन और कोतवाली पुलिस टीम की कार्रवाई में आज (२२ जनवरी) दोनों अभियुक्तों को कैंट बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अजय (उम्र 23 वर्ष), पिता हजारी लाल, निवासी ग्राम नागर, पोस्ट बिचपुरी, थाना अछनीरा, जिला आगरा पंकज शर्मा (उम्र 20 वर्ष), पिता अनिल शर्मा, निवासी ग्राम साही, थाना अछनीरा, जिला आगरा। पुलिस टीम की यह सफल कार्रवाई थाना कोतवाली की एक विशेष टीम द्वारा की गई, जिसमें उपनिरीक्षक दीपक कुमार, सिपाही सत्यम चौरसिया, श्याम मोहन और महिला कांस्टेबल लक्ष्मी शामिल थीं। यह कार्य पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध रोकथाम अभियान, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में संपन्न हुआ पुलिस का कहना है कि चोरी, लूट और अपहरण जैसे मामलों के त्वरित सुलझाने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x