वाराणसी, 6 मार्च 2026। अपराध नियंत्रण तथा वारंटी, फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काशी जोन पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध और थानाध्यक्ष दशाश्वमेध के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई करते हुए वांछित वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नीरज (48 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय हरिशंकर निवासी डी-4/11 टेढ़मन गली, थाना दशाश्वमेध क्षेत्र का रहने वाला है। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने उसे उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार यह वारंट मु.नं. 3274/12, सरकार बनाम धीरज वर्मा, धारा 323/504 भादवि से संबंधित है। मामले की सुनवाई माननीय न्यायालय ए.सी.जे. (एस.डी.)-3/ए.सी.जे.एम., वाराणसी में चल रही है तथा प्रकरण में अगली पेशी 10 मार्च 2026 को निर्धारित है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों के अनुपालन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दशाश्वमेध पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मियों में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक अनुज मणि तिवारी, चौकीप्रभारीदशाश्वमेध कांस्टेबल सचिन राव और कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंहशामिल रहे।यह जानकारी पुलिस उपायुक्त काशी जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के सोशल मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।









