Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गुमशुदा और अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहनिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना रोहनिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को वादिनी ने थाना रोहनिया में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि सतीश कुमार राजभर निवासी काशीपुर टिकरी, थाना चितईपुर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में थाना रोहनिया में मुकदमा संख्या 0072/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना रोहनिया पुलिस टीम ने गुरुवार को सुबह करीब 9:45 बजे भदवर क्षेत्र से आरोपी सतीश कुमार राजभर (23 वर्ष) पुत्र राजाराम निवासी ग्राम काशीपुर टिकरी, थाना चितईपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृता/पीड़िता (उम्र लगभग 16 वर्ष) को सकुशल बरामद कर लिया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल संजय चौहान, कांस्टेबल विकास प्रताप सिंह तथा महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह की टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x