Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » नशेबाजों की पत्थरबाज़ी बनी काल, बीएड छात्रा की मौत

नशेबाजों की पत्थरबाज़ी बनी काल, बीएड छात्रा की मौत

Share this post:

कानपुर। शुक्लागंज के कंचन नगर क्षेत्र में नशेबाज युवकों के आतंक ने एक होनहार छात्रा की जान ले ली। मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही बीएड की छात्रा समीक्षा शुक्ला (24) नशेबाजों के आपसी विवाद के दौरान हुई पत्थरबाज़ी की चपेट में आ गई। सिर पर ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल समीक्षा ने शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और गुस्से का माहौल है।

घटना कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के राजधानी मार्ग स्थित सर्वोदय नगर मोड़ के पास की है। जानकारी के अनुसार 14 जनवरी की रात समीक्षा शुक्ला अपनी सहेली के साथ गोपीनाथपुरम मोहल्ला स्थित खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं। इसी दौरान दो नशेबाज युवक आपस में विवाद कर रहे थे और अचानक उन्होंने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इसी बीच एक ईंट समीक्षा के सिर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ीं।

सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें राजधानी मार्ग स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के माल रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में रेफर किया गया। यहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान समीक्षा की मौत हो गई।

मृतका समीक्षा शुक्ला कंचन नगर की निवासी थीं और कानपुर के डीएवी कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ी बहन राधिका शुक्ला ने बताया कि 24 दिसंबर को ही समीक्षा का जन्मदिन पूरे परिवार के साथ मनाया गया था, किसी को अंदेशा भी नहीं था कि इतनी जल्दी घर की खुशियां मातम में बदल जाएंगी।

परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में सड़क पर खुलेआम नशेबाजी होती है, जिस पर प्रशासन आंख मूंदे रहता है। नशेबाज युवक दबंग प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं, जिससे भय के कारण अब तक परिवार पुलिस को तहरीर नहीं दे सका है।

इस संबंध में कोतवाली गंगा घाट के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्रा की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में नशेबाजों पर सख्त कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x