Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नव संवत्सर पर संस्कृति का संगम, ‘हिंदू रत्न’ से नारी शक्ति का सम्मान

नव संवत्सर पर संस्कृति का संगम, ‘हिंदू रत्न’ से नारी शक्ति का सम्मान 

Share this post:

वाराणसी। विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “नव संवत्सर अभिनंदन एवं हिंदू रत्न सम्मान समारोह” भक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत संगम बनकर उभरा।कार्यक्रम का शुभारंभ नौकन्या देवी पूजन के उपरांत मुख्य अतिथि महंत शंकर पुरी महाराज (अन्नपूर्णा मठ मंदिर) एवं अध्यक्ष महंत योगी रामनाथ महाराज द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश चंद्र श्रीवास्तव, दीपक मधोक, मनोज मद्धेशिया एवं प्राचार्या प्रियंका तिवारी उपस्थित रहीं। स्वागत भाषण में वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य व हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अंबरीश सिंह भोला ने नव संवत्सर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भारतीय परंपरा के गौरवशाली मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बटोरा। निशामिका सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत महारानी लक्ष्मीबाई समूह नृत्य, कथक नृत्य तथा सनबीम स्कूल वरुणा के विद्यार्थियों द्वारा मंचित नाटक “हिंदू नववर्ष की महत्ता” को दर्शकों ने खूब सराहा। डमरू वादन, शंखनाद एवं महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर “हिंदू रत्न सम्मान (नारी शक्ति)” के अंतर्गत डॉ. शालिनी टंडन, नीलू मिश्रा, चेतना तिवारी, वंदना रघुवंशी, जगदीश्वरी चौबे, प्रीति रवि जायसवाल, सोना मौर्य, शिल्पा गांगुली एवं सीमा चौधरी को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों एवं संस्थाओं को भी सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा सहित अजय सिंह, सन्नी गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, विनय चौरसिया, रुद्र पांडेय, नीतीश राय, अभिषेक श्रीवास्तव ‘गोलू’, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, सन्नी मौर्या, गप्पू सिंह, विकास जैन, सोनू बाबा, योगेश सिंह (पिंकू), इंजीनियर अशोक यादव, नितेश अग्रहरि ‘बंटी’ समेत अनेक गणमान्य नागरिक एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए नव संवत्सर को सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x