Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » नए साल की आड़ में शराब तस्करी पर पुलिस का करारा प्रहार, धीना पुलिस ने 18 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा

नए साल की आड़ में शराब तस्करी पर पुलिस का करारा प्रहार, धीना पुलिस ने 18 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा

Share this post:

चन्दौली। जनपद में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशों के क्रम में लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में थाना धीना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दिनांक 01 जनवरी 2026 को थाना धीना पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इमिलिया पुलिया से कुछ दूरी आगे एक व्यक्ति सफेद बोरी में अवैध देशी शराब रखकर नए वर्ष के अवसर पर पार्टी मनाने वाले लोगों को बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर एकबारगी दबिश दी।

पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को सफेद बोरी के साथ पकड़ लिया। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 90 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब बरामद हुई, प्रत्येक पाउच की मात्रा 200 मिलीलीटर पाई गई। इस प्रकार कुल 18 लीटर अवैध देशी शराब की बरामदगी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बगेदू शाह पुत्र स्वर्गीय सरजू शाह, निवासी ग्राम इमिलिया, थाना धीना, जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना धीना पर मु0अ0सं0 01/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

भूपेन्द्र कुमार निषाद – थानाध्यक्ष, थाना धीना

उप निरीक्षक ताराचन्द सिंह – थाना धीना

कांस्टेबल घनश्याम – थाना धीना

नए साल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और सख्ती का स्पष्ट संदेश देती है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x