Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » थाना लक्सा पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल खोजकर महिला को सौंपा

थाना लक्सा पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल खोजकर महिला को सौंपा

Share this post:

वाराणसी, 01 मार्च 2026। गुमशुदा व्यक्तियों एवं वस्तुओं की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लक्सा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन खोजकर उसे सकुशल सुपुर्द कर दिया।

श्रीमान पुलिस आयुक्त के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध एवं थानाध्यक्ष लक्सा के नेतृत्व में यह कार्यवाही संपन्न की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 जनवरी 2026 को आवेदिका का मोबाइल फोन OnePlus Nord CE 2 Lite 5G लक्सा तिराहे के पास कहीं गिरकर गुम हो गया था। इस संबंध में आवेदिका द्वारा थाना लक्सा में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर गुमशुदगी संख्या 28/2026 दर्ज की गई।

थाना लक्सा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर दिनांक 01 मार्च 2026 को उक्त मोबाइल फोन को खोज निकाला। इसके उपरांत आवेदिका को थाना बुलाकर उनका मोबाइल विधिवत सुपुर्द कर दिया गया।

अपना खोया हुआ मोबाइल पुनः प्राप्त कर आवेदिका अत्यंत प्रसन्न हुईं। उन्होंने तथा उनके परिजनों ने थाना लक्सा पुलिस की कार्यकुशलता एवं तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x