Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » त्रिनेत्र भवन कमांड सेंटर का निरीक्षण, सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ करने के निर्देश

त्रिनेत्र भवन कमांड सेंटर का निरीक्षण, सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ करने के निर्देश

Share this post:

आज दिनांक 26.02.2026 को अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री आलोक प्रियदर्शी द्वारा त्रिनेत्र भवन स्थित कमांड सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, तकनीकी संचालन, मॉनिटरिंग प्रणाली एवं रियल-टाइम निगरानी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

अपर पुलिस आयुक्त ने कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कैमरों की कवरेज, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, फुटेज की गुणवत्ता तथा डेटा संरक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत रहें तथा किसी भी तकनीकी समस्या का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि त्रिनेत्र भवन कमांड सेंटर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रभावी मॉनिटरिंग से न केवल आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में सहायता मिलती है, बल्कि घटनाओं के त्वरित अनावरण में भी तकनीकी साक्ष्य महत्वपूर्ण सिद्ध होते हैं।

निरीक्षण के अंत में संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया एवं तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x