Follow us on

Home » प्रशासनिक » तेजतर्रार ACP विजय प्रताप सिंह को मिली वाराणसी कोतवाली की कमान, काशी की कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई धार

तेजतर्रार ACP विजय प्रताप सिंह को मिली वाराणसी कोतवाली की कमान, काशी की कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई धार

Share this post:

वाराणसी। काशी की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। अपनी सख्त लेकिन संतुलित कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और जन-संवाद के लिए पहचाने जाने वाले एसीपी विजय प्रताप सिंह को वाराणसी के सबसे प्रतिष्ठित और संवेदनशील कोतवाली सर्किल का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

वाराणसी में एसीपी विजय प्रताप सिंह का सेवा-सफर लगातार जिम्मेदारियों और भरोसे का प्रतीक रहा है। कार्यक्षमता और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के चलते उन्हें पहले सारनाथ सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया। इसके बाद उन्होंने वाराणसी पुलिस मुख्यालय में सेवाएं देकर प्रशासनिक प्रबंधन, समन्वय और रणनीतिक कार्यों में अपनी दक्षता साबित की। अब उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें कोतवाली सर्किल जैसे प्रमुख क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।

कोतवाली सर्किल वाराणसी का वह इलाका है, जहां धार्मिक, व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों की निरंतरता बनी रहती है। ऐसे में यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है। विभाग को भरोसा है कि एसीपी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, त्वरित कार्रवाई और जन-सुनवाई की व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

चार्ज संभालते ही सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक शुभचिंतकों, पुलिसकर्मियों और गणमान्य नागरिकों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। आम जनता को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा पुलिस-जन संबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x