Follow us on

Home » धर्म » तुलसी पूजन दिवस पर काशी में सनातन संस्कारों की अलख, बच्चों ने चित्रकला व हनुमान चालीसा पाठ से दिया धर्म-संस्कृति का संदेश

तुलसी पूजन दिवस पर काशी में सनातन संस्कारों की अलख, बच्चों ने चित्रकला व हनुमान चालीसा पाठ से दिया धर्म-संस्कृति का संदेश

Share this post:

 

वाराणसी। तुलसी पूजन दिवस के पावन अवसर पर काशी में सनातन संस्कारों का भव्य और प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल काशी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में तुलसी पूजन, सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ तथा बच्चों द्वारा चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से धर्म, संस्कृति और संस्कारों का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने प्रभु श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों से प्रेरित होकर भगवान श्रीकृष्ण, श्री हनुमान, महादेव एवं माता आदि शक्ति के भावपूर्ण और आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रद्धालुओं ने सराहा। इसके पश्चात सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ला, प्रांत संगठन महामंत्री संजय दुबे तथा राष्ट्रीय छात्र परिषद काशी प्रांत के महामंत्री अशोक सिंह ने सनातन धर्म की महत्ता, संस्कारों की भूमिका और नई पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना के विकास पर अपने विचार रखे।आशीर्वचन पूज्य संत रामानुज कोट के महंत श्री राम प्रपन्नाचार्य बाबा बालक दास जी ने प्रदान किया। उन्होंने बच्चों को धर्म, संस्कृति और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। चित्र प्रदर्शनी के समापन पर रॉयल मसाले की ओर से प्रतिभागी बच्चों को डायरी व पेन पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल काशी विभाग के अध्यक्ष मल्लू राजभर, महामंत्री श्रवण कुमार मौर्य, राष्ट्रीय महिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, ओम श्री परिवार के महानगर अध्यक्ष प्रफुल्ल शुक्ला, राष्ट्रीय बजरंग दल के पूर्व महामंत्री हरिनाथ सिंह, महानगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु, कार्यकर्ता व बच्चे उपस्थित रहे। इस सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन का संयोजन अर्जुन कुमार मौर्य द्वारा किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम ने काशी में सनातन संस्कृति, संस्कार और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का सशक्त संदेश दिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x