Follow us on

Home » आज फोकस में » ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने तैयार किए 26 रैन बसेरे, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने तैयार किए 26 रैन बसेरे, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Share this post:

वाराणसी। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए शहर में 26 रैन बसेरों को तैयार कर दिया है। इनमें 13 स्थायी और 13 अस्थायी रैन बसेरे शामिल हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर सभी रैन बसेरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट शेल्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार रैन बसेरों का उद्देश्य सिर्फ रात काटने का स्थान देना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक अस्थायी आवास प्रदान करना है। इन रैन बसेरों में आधार कार्ड आधारित प्रवेश, निःशुल्क वाई-फाई, हीटर, अलाव, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, महिलाओं के लिए अलग शौचालय, शिशुओं के लिए फीडिंग रूम, बच्चों के लिए खिलौने और पालने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वाराणसी सिटी स्टेशन के सामने, गोलगड्डा तिराहा, काशी स्टेशन के पास, सफाई चौकी बेनियाबाग, हरिश्चंद्र कॉलेज के पास, टाउन हॉल व्यायामशाला, जवाहर नगर, इंग्लिशिया लाइन, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने, संकटमोचन मंदिर रोड, कैंट पुराना माल गोदाम, शिवपुर सेंट्रल जेल रोड, कैंट बड़ादेव सब्जी मंडी क्षेत्र और रामनगर थाना क्षेत्र में स्थायी रैन बसेरे संचालित होंगे। नेहरू मार्केट टाउन हॉल, चितरंजन पार्क (पुरुष एवं महिला अलग), राजेंद्र प्रसाद घाट, दशाश्वमेध प्लाज़ा के सामने, पुलिस लाइन ओवरब्रिज के नीचे, भैसासुर घाट, अंधरा पुल, चौकाघाट फ्लाईओवर (पुरुष एवं महिला अलग), कैंट रोडवेज परिसर, नेहरू मार्केट (पुरुष एवं महिला अलग) और इंग्लिशिया लाइन नेहरू मार्केट (पुरुष एवं महिला अलग) में अस्थायी रैन बसेरे बनाए गए हैं। नगर निगम ने कहा कि इस पहल का मक़सद है कि शहर में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x