वाराणसी। बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रमना में रविवार को ट्रू वैली फाउंडेशन के सहयोग से गरीब एवं असहाय 120 जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए। यह सेवा कार्यक्रम ट्रू वैली फाउंडेशन के चेयरमैन प्रभु नारायण सिंह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रभु नारायण सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। ट्रू वैली संस्था पिछले कई वर्षों से निरंतर ऐसे जनकल्याणकारी कार्य करती आ रही है। जरूरतमंदों की सेवा से मिलने वाला आशीर्वाद ही संस्था की सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीपक गुप्ता ने कहा कि ट्रू वैली के सहयोग से किया गया यह कंबल वितरण समाज के कमजोर वर्गों की सहायता का एक छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है।

विशिष्ट अतिथि गोकुल पटेल ने कहा कि रमना में वितरित किए गए कंबल समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचे हैं, यही संस्था का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम संयोजक कृष्ण देव सिंह ने बताया कि कंबल उन्हीं लोगों को दिए गए जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता थी।
कार्यक्रम में रमना ग्राम के सम्मानित नागरिकों में हृदय नारायण सिंह, महेश पटेल, किशन कुमार, जय प्रकाश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीब एवं असहाय लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था को दुआएं दीं। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश द्वारा सुचारू रूप से किया गया।









