Follow us on

Home » राजनीति » जन्मदिन समारोह में राष्ट्रहित का संकल्प, गोपाल राय को दी शुभकामनाएँ, अटल जी को श्रद्धांजलि

जन्मदिन समारोह में राष्ट्रहित का संकल्प, गोपाल राय को दी शुभकामनाएँ, अटल जी को श्रद्धांजलि

Share this post:

वाराणसी। 25 दिसंबर 2025 को जिला कार्यालय वाराणसी पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय जी का जन्मदिन बड़े ही हर्ष, उल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके दीर्घायु, यशस्वी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए विधिवत हवन-पूजन किया गया। इसके उपरांत केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दी गईं।इसी कार्यक्रम के दौरान देश के महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वाराणसी श्री रवि कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्र व समाज के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर आगे आना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में यदि समाज जागरूक नहीं हुआ तो भविष्य में गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमन कुमार सिंह (जिला महामंत्री), मनोज कुमार एडवोकेट (जिला मंत्री), महेश कुमार पटेल (वार्ड अध्यक्ष), अजय कुमार गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष), संतोष (मंडल अध्यक्ष), नीरज साव (महानगर अध्यक्ष), पवन कुमार सिंह (जिला मंत्री), पंकज सिंह (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), सौरभ मिश्रा (जिला मंत्री) सहित अनूप कुमार, धीरज गोंड, दीनदयाल सिंह, विजय प्रताप, मोहित जायसवाल, प्रतिक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता के संकल्प के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x