Follow us on

Home » Uncategorized » “जनसरोकार की आवाज़ ‘काशी का न्यूज़’ का तीसरा स्थापना दिवस, समाजसेवी संजय प्रजापति सम्मानित”

“जनसरोकार की आवाज़ ‘काशी का न्यूज़’ का तीसरा स्थापना दिवस, समाजसेवी संजय प्रजापति सम्मानित”

Share this post:

 

वाराणसी। नगर की चर्चित न्यूज़ चैनल ‘काशी का न्यूज़’ का तीसरा स्थापना दिवस गुरुवार को नवापुरा, दारानगर स्थित नमस्तेस्तु डॉट इन कार्यालय में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और चैनल परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर संस्था की उपलब्धियों और जनसरोकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान काशी का न्यूज़ के संस्थापक एवं संपादक आनंद सिंह ‘अन्ना’ ने कहा कि चैनल की स्थापना का उद्देश्य समाज की आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करना और जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाना है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित करने की परंपरा निभाई जाती है।

इसी क्रम में इस वर्ष नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पत्रकार संजय प्रजापति को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें पारंपरिक साफा बांधकर, अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए संजय प्रजापति ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे समाजसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की शक्ति मिलेगी। उन्होंने काशी का न्यूज़ परिवार का आभार व्यक्त करते हुए चैनल की निरंतर प्रगति की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता की भूमिका, जनहित के मुद्दों और सामाजिक सरोकारों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय मीडिया समाज की नब्ज़ को समझने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवांगी सिंह, रंजीता सिंह, वैभवी सिंह सहित चैनल परिवार के सदस्य तथा वरिष्ठ पत्रकार प्रभात श्रीवास्तव, कैलाश सिंह विकास, देवेंद्र श्रीवास्तव, ऋषि देव उपाध्याय, एस. बी. सिंह, शेखर पांडे, विनय श्रीवास्तव समेत अनेक पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और सामाजिक सरोकारों की भावना से ओतप्रोत रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x