Follow us on

Home » क्राइम » छितौनी कोटवां में जमीनी विवाद का शांतिपूर्ण निस्तारण, चौकी इंचार्ज परवेज़ आलम की पहल रंग लाई

छितौनी कोटवां में जमीनी विवाद का शांतिपूर्ण निस्तारण, चौकी इंचार्ज परवेज़ आलम की पहल रंग लाई

Share this post:

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत छितौनी कोटवां गांव में लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद का पुलिस की सूझबूझ और सक्रिय पहल से शांतिपूर्ण समाधान हो गया। चौकी इंचार्ज परवेज़ आलम के नेतृत्व में लोहता पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को बातचीत के लिए चौकी पर बुलाया, जिससे किसी भी संभावित कानून-व्यवस्था की समस्या को टाल दिया गया।

चौकी इंचार्ज परवेज़ आलम की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच विस्तृत वार्ता हुई। इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए विवाद के हर पहलू को गंभीरता से सुना। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझदारी और सहमति से विवाद का समाधान निकालने पर रज़ामंदी जताई तथा भविष्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

पुलिस के अनुसार, जिस पक्ष की भूमि को लेकर विवाद था, उसके पास न्यायालय से संबंधित सभी वैध दस्तावेज, रजिस्ट्री एवं आवश्यक कागजात मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दस्तावेजों के अवलोकन के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया।

चौकी इंचार्ज परवेज़ आलम ने दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी ने भी विवाद को दोबारा भड़काने या क्षेत्र की शांति भंग करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लोहता पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर की गई पहल से एक बड़ा विवाद टल गया और गांव में शांति का माहौल बना रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x