वाराणसी। चैतन्य योग सेवा संस्था के तत्वावधान में रविवार, 15 मार्च को चैतन्य योग केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष कमलेश पटेल, संरक्षक वी. वी. सुंदर शास्त्री तथा सचिव आशीष टंडन ने डॉक्टरों की टीम के साथ दीप प्रज्वलन कर किया।
रक्तदान शिविर में डॉक्टरों की टीम में डॉ. विजेंद्र, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. विभांशु सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. प्रियांशु गोस्वामी, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. नीतीश यादव और डॉ. शिव बालक शामिल रहे। शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक चला, जिसमें संस्था के सदस्यों तथा समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से आशीष टंडन, शिल्पी टंडन, कमलेश पटेल, शोभित गोंड, ऋषभ शाह, विवेक सेठ, मनीष गुप्ता, स्वयं बोस, कुशाग्र टंडन, हर्ष सिंह, अवधेश कुमार, अपर्णा मौर्या, अन्नू साहनी, सूर्या सिंह, सृष्टि सिंह, सुबोध यादव और पूजा जलान शामिल रहे। विशेष रूप से इटली से आए अमेडियो, जो संस्था में योग का कोर्स कर रहे हैं, उन्होंने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कमलेश पटेल ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने सभी नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।
संस्था के संरक्षक वी. वी. सुंदर शास्त्री ने भी लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सचिव आशीष टंडन सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









