Follow us on

Home » प्रशासनिक » ग्राम विकास अधिकारी संघ वाराणसी की नई कार्यकारिणी का गठन, बृजेश कुमार सिंह बने जिलाध्यक्ष

ग्राम विकास अधिकारी संघ वाराणसी की नई कार्यकारिणी का गठन, बृजेश कुमार सिंह बने जिलाध्यक्ष

Share this post:

 

वाराणसी, 4 जनवरी। ग्राम विकास अधिकारी संघ (एसोसिएशन) जनपद शाखा वाराणसी की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को विकासखंड हरहुआ सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के संरक्षक श्री अशोक सिंह ने की, जबकि खंड विकास अधिकारी बद्रीप्रसाद वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से बृजेश कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष तथा अभिलाष कुमार को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही रामजी श्रीवास्तव को प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में चयनित किया गया। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर आकाश साहनी, संयुक्त मंत्री पुनीत सुनकर, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार विश्वकर्मा, संप्रेक्षक सुजीत कुमार, संगठन मंत्री आनंदप्रकाश गौड़ एवं प्रवक्ता महेश्वर प्रसाद को मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अलका शर्मा, विजय कुमार, सोनू पटेल, राजन यादव एवं गोविंद गिरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। अशोक सिंह एवं अजय सिंह को सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रांगण में स्थापित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सभी ने उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ के हित में निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x