Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गोवंश तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोवंश तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Share this post:

 

वाराणसी। गोवध निवारण व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त को थाना चौबेपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में चौबेपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए यह सफलता प्राप्त की।

पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को वादी द्वारा थाना चौबेपुर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर सूचना दी गई थी कि दुर्गवा रजवाड़ी हवाई पट्टी के पास अज्ञात व्यक्ति पिकअप वाहन संख्या UP67 AT 1049 में गोवंशीय पशुओं को अमानवीय तरीके से बांधकर तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना चौबेपुर में मु0अ0सं0 0124/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक पवन कुमार राय द्वारा की जा रही है।

इसी क्रम में रविवार 15 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर चौबेपुर पुलिस टीम ने रजवारी अंडरपास के पास घेराबंदी कर संदीप कुमार पुत्र श्यामसुंदर राम निवासी मीरपुर सोनबरसा थाना सादात जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 22 वर्ष) को सुबह करीब 05:25 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल मिथिलेश यादव एवं कांस्टेबल गुलशन कुमार शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x