Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गाली-गलौज व धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस ने की निरोधात्मक कार्रवाई

गाली-गलौज व धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस ने की निरोधात्मक कार्रवाई

Share this post:

वाराणसी। शहर में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विकास चौहान उर्फ विक्की (23) पुत्र चंद्रशेखर चौहान निवासी एस-12/44-सी-3 पियरिया पोखरी तथा मोहित सिंह चौहान (29) पुत्र सुरेश निवासी एस-12/49 पियरिया पोखरी तेलियाबाग थाना चेतगंज को रविवार को दोपहर करीब 1:40 बजे पियरिया पोखरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 14 मार्च को एक महिला ने थाना चेतगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना चेतगंज में मु0अ0सं0-58/2026, धारा 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी वादिनी के घर पहुंचकर विवाद करने लगे और आमदा-फौजदारी की स्थिति बनाते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने लगे। संभावित अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अली अतहर (चौकी प्रभारी तेलियाबाग) तथा उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया शामिल रहे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x