Follow us on

Home » प्रशासनिक » गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण, महिला सशक्तिकरण थीम पर आधारित होगी परेड, दिए गए अहम दिशा-निर्देश

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण, महिला सशक्तिकरण थीम पर आधारित होगी परेड, दिए गए अहम दिशा-निर्देश

Share this post:

वाराणसी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों का आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन परिसर में गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड को भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड का केंद्रीय विषय महिला सशक्तिकरण रहेगा। परेड में महिला सशक्तिकरण आधारित झांकियां, महिला ब्लैक कमाण्डोज़ तथा महिला घुड़सवारों की एक-एक टोली विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके माध्यम से समाज को सशक्त, सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश देने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा परेड में सम्मिलित परेड कमाण्डर, महिला शक्ति केन्द्र की समस्त प्रभारी महिला उप निरीक्षक एवं वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में 26 जनवरी 2026 को सायं 04.00 बजे अपने आवास पर सम्मान भोज आयोजित किए जाने की घोषणा की गई।इसके अतिरिक्त, परेड में सम्मिलित सभी महिला पुलिसकर्मियों को Border-2 मूवी का विशेष प्रदर्शन 26 जनवरी 2026 को सायं 07.00 बजे कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान परेड में शामिल विभिन्न टोलियों की ड्रिल, अनुशासन, टर्न-आउट एवं आचरण का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने निर्देश दिए कि परेड के दौरान सभी पुलिसकर्मी उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को केंद्रीय विषय रखते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, आवासीय क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता मानकों के कड़ाई से अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके अलावा नवनिर्मित म्यूजियम का स्थलीय निरीक्षण कर उसकी संरक्षा, सुव्यवस्थित रख-रखाव, प्रदर्शन सामग्री के संरक्षण एवं आमजन हेतु आकर्षक प्रस्तुतीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समग्र सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत प्रवेश-निकास नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा ड्यूटी को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन श्री वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती नम्रता श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त लाइन डॉ. ईशान सोनी, ACP (U/T) मानसी दहिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x