Follow us on

Home » खेल » गंजारी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का 90% निर्माण पूरा, 21 अप्रैल तक होगा हैंडओवर

गंजारी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का 90% निर्माण पूरा, 21 अप्रैल तक होगा हैंडओवर

Share this post:

 

वाराणसी। गंजारी क्षेत्र में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। निर्माण एजेंसी के अनुसार लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कार्यदायी संस्था ने 21 अप्रैल तक स्टेडियम को संबंधित प्राधिकरण को विधिवत हैंडओवर करने का लक्ष्य तय किया है।

स्टेडियम परिसर में अत्याधुनिक फ्लड लाइट्स स्थापित की जा चुकी हैं। दर्शक दीर्घाओं में सीटें लगाने का कार्य अंतिम दौर में है, जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। करीब 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस भव्य स्टेडियम का डिजाइन काशी की सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे यह खेल के साथ-साथ पर्यटन का भी आकर्षण बनेगा।

हालांकि, स्टेडियम के आसपास की कुछ अतिरिक्त भूमि की खरीद प्रक्रिया अभी लंबित है। प्रशासन द्वारा सर्किल रेट से दोगुना मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा गया है, लेकिन कुछ किसानों ने जमीन देने से इनकार करते हुए खेतों में विरोध स्वरूप बोर्ड लगा दिए हैं। प्रशासनिक स्तर पर वार्ता और समाधान के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों का कहना है कि तय समयसीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर स्टेडियम का हैंडओवर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि भविष्य में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का आयोजन संभव हो सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x