Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गंजारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चोरी की कोशिश नाकाम, तीन चोर दबोचे

गंजारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चोरी की कोशिश नाकाम, तीन चोर दबोचे

Share this post:

वाराणसी। गंजारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर से एल्यूमिनियम गाटर चोरी करने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बाद में थाना जंसा पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त कार्यालय, गोमती जोन के अनुसार 6 मार्च 2026 को गंजारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तैनात सिक्योरिटी सुपरवाइजर मनोज कुमार सिंह पुत्र विशुन प्रसाद, निवासी ग्राम सारंगपुर, पोस्ट देईपुर, वाराणसी ने सूचना दी कि बीती रात लगभग 12:30 बजे तीन से चार अज्ञात व्यक्ति स्टेडियम की बाउंड्री फांदकर अंदर घुस गए और वहां लगे एल्यूमिनियम गाटर निकालकर बाहर फेंकने लगे।
बताया गया कि भोर करीब 4:30 बजे वही लोग मोटरसाइकिल संख्या UP65 BY 4556 से गाटर ले जाने के लिए दोबारा मौके पर पहुंचे। इसी दौरान सुपरवाइजर व ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया।
पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम संदीप राजभर, आजाद राजभर और मुकेश राजभर, निवासी ग्राम हरपुर, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चार एल्यूमिनियम गाटर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तीनों को थाना जंसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर थाना जंसा में मु0अ0सं0 0039/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं और रात में स्टेडियम से एल्यूमिनियम गाटर चोरी करने की योजना बनाकर आए थे। पहले बाउंड्री फांदकर गाटर निकालकर बाहर फेंक दिया और फिर मोटरसाइकिल से लौटकर उसे ले जाने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई और वे पकड़ लिए गए।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x