वाराणसी। अमरा-लाठियां स्थित काशी विश्वनाथ नगर कॉलोनी एवं बैजनाथ धाम नगर कॉलोनी के निवासियों द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और डी.जे. की धुन पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह को रंगारंग बना दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी योगेंद्र नाथ तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ. गणेश मिश्रा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलोनीवासियों द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर की गई। इसके बाद फगुआ गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने होली मिलन समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम के संयोजक विवेक सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से लोगों के बीच प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है, साथ ही समाज में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत अमित पाठक और डॉ. आलोक तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सीमा सिंह ने किया, जबकि अंत में अमृता पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में मुख्य रूप से राजेश सिंह, डिंपल, जया मिश्रा, गणेश मिश्रा, यू.एल. करण, अनिल तिवारी, मोनी, अंजू, डॉ. आलोक तिवारी, संजय सिंह, सुनीता, ब्रह्मानंद, विजय शेखर उपाध्याय, अनिता, कृष्ण कुमार तिवारी, आस्था, अजय सिंह, प्रियंका, अश्वनी सिंह, प्रभाकर सिंह, रिंकी, रवि कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









