Follow us on

Home » एजुकेशन » काशी विद्यापीठ : एम.ए. हिन्दी की परीक्षा 09 जनवरी से

काशी विद्यापीठ : एम.ए. हिन्दी की परीक्षा 09 जनवरी से

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग में अध्ययनरत एम.ए. हिन्दी के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत एम.ए. हिन्दी के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 09 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार एम.ए. हिन्दी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 09 जनवरी से 21 जनवरी तक संचालित होंगी, जबकि एम.ए. हिन्दी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रतिदिन अपराह्न 02 बजे से 04 बजे तक संपन्न कराई जाएंगी।

विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को लेकर विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं, पर्यवेक्षकों तथा कक्ष व्यवस्था की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने एवं विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x