Follow us on

Home » एजुकेशन » काशी तमिल संगमम-4.0 के तहत तमिल शिक्षकों का विद्यालयों में शैक्षणिक भ्रमण

काशी तमिल संगमम-4.0 के तहत तमिल शिक्षकों का विद्यालयों में शैक्षणिक भ्रमण

Share this post:

 

वाराणसी। जनपद में काशी तमिल संगमम 4.0 का आयोजन 1 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत तमिलनाडु से आए 50 तमिल अध्यापकों द्वारा 2 दिसंबर से 15 दिसंबर तक जनपद के विभिन्न विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण किया जा रहा है। इसके लिए 50 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य वाराणसी के विद्यार्थियों को तमिल भाषा और संस्कृति के प्रति जागरूक करना तथा दो प्राचीन भाषाओं—तमिल और हिंदी—के बीच सांस्कृतिक सेतु बनाना है। 3 दिसंबर को आगंतुक शिक्षकों ने अपने आवंटित विद्यालयों में छात्रों को तमिल भाषा की प्रारंभिक जानकारी दी। उन्होंने पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया और छात्रों को तमिल वर्णमाला, स्वर-व्यंजन तथा दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले वाक्यों के उच्चारण व प्रयोग की जानकारी दी।अध्यापकों ने ‘आपका नाम क्या है’, ‘आप किस स्कूल में पढ़ते हैं’, ‘मेरा नाम राजेश है’ जैसे वाक्यों को तमिल में उच्चारित कर बच्चों को सिखाया। साथ ही उन्होंने तमिल अक्षरों के हिंदी तुलनात्मक उदाहरणों के माध्यम से लिखावट का अभ्यास कराया। सभी शिक्षकों ने निर्धारित पाठ्यक्रम योजना के अनुसार छात्रों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई। इससे छात्रों में तमिल भाषा के प्रति उत्सुकता और सीखने की रुचि दिखाई दी। 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x