Follow us on

Home » समसामयिक » काशीदीप विजन प्रधान कार्यालय में गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह, 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं काशीदीप विजन न्यूज़ पोर्टल का भव्य शुभारंभ

काशीदीप विजन प्रधान कार्यालय में गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह, 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं काशीदीप विजन न्यूज़ पोर्टल का भव्य शुभारंभ

Share this post:

 

वाराणसी। काशीदीप विजन राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र एवं काशीदीप क्राइम न्यूज़ पोर्टल के प्रधान कार्यालय, चितईपुर चौराहा पर 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में सुव्यवस्थित ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश दुबे उर्फ मंटू दुबे द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया गया। वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से परिसर राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। इसी अवसर पर काशीदीप विजन न्यूज़ पोर्टल का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ, जिसे डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। वक्ताओं ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम में प्रधान संपादक: दीनदयाल सिंह और सह संपादक: राजीव गौतम की उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता डॉ. पंचदेव ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक एवं संवैधानिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने गणतंत्र की अवधारणा, संविधान की आत्मा, संविधान सभा के सदस्य, प्रारूप समिति के अध्यक्ष, संविधान निर्माण की प्रक्रिया, उसके पारित व लागू होने की तिथियों तथा छह मौलिक अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि राजेश दुबे ने कहा कि संविधान के मार्ग पर चलना ही राष्ट्र और समाज की सच्ची सेवा है। संविधान से ही नागरिक अधिकार, कर्तव्य और देश की गरिमा सुरक्षित है।कार्यक्रम में पत्रकारिता, प्रशासन एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—पूर्वांचल ब्यूरो रविशंकर राय, एसडीओ लल्लन शर्मा, सिटी चीफ नितिन सिंह, मनीष चौहान, वरिष्ठ पत्रकार रविकांत साहू, इंजीनियर रामनरेश, उमेशचंद्र गोंड, राघवेंद्र प्रताप यादव, वशिष्ठ गोंड, अमलेश पटेल, डॉ. दिनेश वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह (एडवोकेट), संजना वर्मा, थानाध्यक्ष चितईपुर राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार दिव्य प्रकाश गुप्ता, दीपा मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नगर निगम कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल की सफाई एवं व्यवस्थाओं में सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान विभा शंकर (सुपरवाइजर), सुनील यादव (सुपरवाइजर) एवं रोशन (सुपरवाइजर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा के संकल्प के साथ हुआ। काशीदीप विजन परिवार ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x