Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » कन्दवा पुलिस का करारा प्रहार, लूट के वांछित धराए

कन्दवा पुलिस का करारा प्रहार, लूट के वांछित धराए

Share this post:

चन्दौली। जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में कन्दवा थाना पुलिस ने एक और निर्णायक उपलब्धि दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कन्दवा पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को धर दबोचा। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के सशक्त नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना कन्दवा पुलिस टीम ने ग्राम करौती गेट रोड पर घेराबंदी कर मु0अ0सं0 117/2025, धारा 310(2)/317(3) बी.एन.एस. से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में गौतम तिवारी पुत्र मुन्ना उर्फ श्री निवास तिवारी (उम्र 18 वर्ष), निवासी ग्राम मसाढ़ी, थाना रामगढ़, जिला कैमूर भभुआ (बिहार) तथा शुभम सिंह चौहान पुत्र त्रिपुरारी सिंह चौहान (उम्र करीब 21 वर्ष), निवासी ग्राम लंका भीटी, थाना रामनगर, जनपद वाराणसी शामिल हैं। गिरफ्तारी के दौरान की गई जामा तलाशी में अभियुक्त गौतम तिवारी की पैंट की जेब से लूट के 600 रुपये तथा अभियुक्त शुभम सिंह चौहान की पैंट की जेब से 750 रुपये बरामद किए गए। इस प्रकार पुलिस ने कुल 1350 रुपये की लूटी गई नकदी बरामद कर मामले को और मजबूत कर दिया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के साथ उप निरीक्षक साहब, कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल धर्मराज तथा महिला कांस्टेबल सुप्रिया पटेल की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं, वहीं आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है। कन्दवा पुलिस की यह सफलता स्पष्ट संदेश देती है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है, और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x