जमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने सोमवार को ग्राम पंचायत मिर्चा और जबूरना का दौरा कर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ कर्मियों को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करें और पात्र मतदाताओं से शीघ्र फार्म भरवाकर ऑनलाइन अपलोड करें।एसडीएम ने कहा कि सभी एसआईआर प्रपत्र 4 दिसंबर तक हर हाल में भरकर संकलित कर लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि समय-सीमा में ढिलाई या लापरवाही बरतने वाले बीएलओ कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।चौरसिया ने ग्रामीणों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराकर निर्वाचन कार्य में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि अपलोडिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।









