Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » एक घंटे में मिला श्रद्धालु का गुम बैग, चौक पुलिस की तत्परता

एक घंटे में मिला श्रद्धालु का गुम बैग, चौक पुलिस की तत्परता

Share this post:

वाराणसी। थाना चौक पुलिस ने तत्परता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए एक महिला श्रद्धालु का गुम हुआ ट्रॉली बैग, तीन कपड़े के झोले, मोबाइल फोन तथा बैग में रखे 13,500 रुपये मात्र एक घंटे के भीतर बरामद कर उसे सुरक्षित वापस कर दिया। अपना सामान पाकर श्रद्धालु ने वाराणसी पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 मार्च 2026 को महाराष्ट्र निवासी एक महिला श्रद्धालु ने थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया कि वह 03 मार्च 2026 को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आई थीं। इसी दौरान उनका एक ट्रॉली बैग, तीन कपड़े के झोले, एक मोबाइल फोन तथा बैग में रखा 13,500 रुपये कहीं गुम हो गया।

सूचना मिलते ही थाना चौक पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच के लिए फैंटम-15 के पुलिसकर्मी आरक्षी मानवेन्द्र सिंह एवं आरक्षी भानु प्रताप को क्षेत्र में रवाना किया गया। पुलिस टीम ने काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट संख्या-4 के आसपास के दुकानदारों से विस्तृत पूछताछ की तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की।

लगातार प्रयास और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने थोड़े ही समय में महिला श्रद्धालु का ट्रॉली बैग, तीन कपड़े के झोले, मोबाइल फोन तथा बैग में रखे 13,500 रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद समस्त सामान सुरक्षित रूप से महिला श्रद्धालु को सुपुर्द कर दिया गया।

अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर श्रद्धालु काफी प्रसन्न हुई और कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की त्वरितकार्रवाई और ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x