Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ आयुष्मान कार्ड महाअभियान: हर पात्र नागरिक तक पहुँचेगा निःशुल्क इलाज का हक”

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ आयुष्मान कार्ड महाअभियान: हर पात्र नागरिक तक पहुँचेगा निःशुल्क इलाज का हक”

Share this post:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार से प्रदेशव्यापी आयुष्मान कार्ड महाअभियान का शुभारंभ कर दिया। यह विशेष अभियान 25 नवम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक लगातार एक माह चलेगा, जिसमें राज्य के सभी जिलों में कैंप लगाकर पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य उन पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुँचाना है, जिनके कार्ड अब तक नहीं बन पाए थे या जिनके नाम किसी कारणवश सूची में सम्मिलित नहीं हो सके थे। इसके साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी प्राथमिकता के आधार पर कार्ड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस एक माह के दौरान किसी भी पात्र व्यक्ति को बिना कार्ड बने न लौटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कैंपों की संख्या बढ़ाई जाए, ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में विशेष टीमें तैनात की जाएं तथा प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाया जाए। सरकार का कहना है कि आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है । ऐसे में यह कार्ड हर नागरिक के लिए आपातकाल में जीवनरक्षक साबित हो सकता है । प्रदेश सरकार ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि अभियान की अवधि में अपने निकटतम कैंप पर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ पहुँचें और अपना कार्ड अवश्य बनवाएं, ताकि किसी भी संकट या बीमारी की स्थिति में स्वास्थ्य उपचार का अधिकार किसी भी नागरिक से छूट न जाए । सरकार को उम्मीद है कि यह विशेष महाअभियान प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा का नया अध्याय स्थापित करेगा और लाखों परिवारों को निश्चिंतता एवं राहत प्रदान करेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x