वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आगामी 21 दिसंबर (रविवार) को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अवलेशपुर, चुनाव रोड, वाराणसी स्थित रोशन बैंक्विट लॉन में संपन्न होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता स्वामी श्री भारत भूषण जी (महंत रविदास मंदिर) तथा मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी जितेन्द्रा नंद सरस्वती (महामंत्री अखिल भारतीय संत समिति) अपने विचार रखेंगे। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विमर्श करना है। कार्यक्रम के उपरांत भोजन की व्यवस्था भी की गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अधिक से अधिक लोगों से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
Post Views: 94









