Follow us on

Home » स्वास्थ्य » आईएमए वाराणसी के वार्षिक चुनाव आज, 2135 चिकित्सक करेंगे मतदान

आईएमए वाराणसी के वार्षिक चुनाव आज, 2135 चिकित्सक करेंगे मतदान

Share this post:

वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी का बहुप्रतीक्षित वार्षिक चुनाव आज दिनांक 21 दिसंबर, रविवार को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पन्न होगा। चुनाव को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सहगल ने चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सहगल ने बताया कि इस चुनाव में कुल 2135 चिकित्सक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर लिस्ट को सात भागों में विभाजित किया गया है तथा सात अलग-अलग काउंटरों पर नाम सत्यापन के बाद बैलट प्रदान किया जाएगा। मतदान के लिए कुल 20 बूथ बनाए गए हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिक चिकित्सकों के लिए अलग से मतदान स्थल निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण स्टेट काउंसिल मेंबर पद के लिए बैलट पेपर दो पृष्ठों में तैयार किया गया है। पदाधिकारियों, एग्जीक्यूटिव मेंबर तथा स्टेट काउंसिल मेंबर के बैलट अलग-अलग रंगों में होंगे। मतदाताओं को संबंधित रंग के बैलट बॉक्स में ही बैलट डालना अनिवार्य होगा, अन्यथा गलत बॉक्स में डाले गए बैलट को निरस्त (इनवेलिड) कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदान करने वाले चिकित्सकों को अपनी पहचान के लिए सरकार द्वारा प्रदत्त वैध पहचान पत्र—आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पासपोर्ट—दिखाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त किसी अन्य पहचान पत्र को मान्य नहीं किया जाएगा। मतदान स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। डॉ. सहगल ने यह भी बताया कि सायं 5 बजे तक जिन चिकित्सकों को बैलट मिल चुका होगा, उन्हें मतदान करने का पूरा अधिकार दिया जाएगा। चुनाव के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन में डॉ. प्रभाकर शुक्ला, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. के.सी. गुप्ता, डॉ. संजय मेहता, डॉ. सफीक हैदर एवं डॉ. वी.के. सिंह सहयोग करेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x