Follow us on

Home » प्रशासनिक » अलविदा की नमाज़ को लेकर पुलिस आयुक्त का शहर में निरीक्षण, ज्ञानवापी से काशी विश्वनाथ तक पैदल गश्त

अलविदा की नमाज़ को लेकर पुलिस आयुक्त का शहर में निरीक्षण, ज्ञानवापी से काशी विश्वनाथ तक पैदल गश्त

Share this post:

वाराणसी, 13 मार्च। अलविदा की नमाज़ के दृष्टिगत शहर में शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि अलविदा की नमाज़ को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के मुस्लिम धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द, शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने नदेसर स्थित मस्जिद का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा नमाज़ अदा करने आए नमाज़ियों से वार्ता कर शांति और भाईचारे का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने दालमंडी क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों और नमाजियों से संवाद करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

पुलिस आयुक्त ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का भी भ्रमण कर वहां तैनात पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर से बांसफाटक तक पैदल गश्त भी की और मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में महिला कमांडो की भी तैनाती की गई थी।

इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने पुलिस लाइन स्थित आवासीय क्षेत्र का भी भ्रमण किया तथा पुलिस भर्ती के लिए बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।

 

पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी अधिकारी और कर्मचारी अधिक सतर्कता, समन्वय और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे जनपद में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x