Follow us on

Home » समसामयिक » अब बारिश के बाद होगी धूप में गर्माहट ! एक बार फिर करवट ले रहा है मौसम ! सावधान : छाता लेकर घर से निकले

अब बारिश के बाद होगी धूप में गर्माहट ! एक बार फिर करवट ले रहा है मौसम ! सावधान : छाता लेकर घर से निकले

Share this post:

  एम. नसीम की कलम से

काशी। सप्ताह भर से हाङकंपाती सर्दी से मिली राहत अब कंपकपी में परिवर्तित हो सकती है।इसका संकेत सोमवार को होने लगा। धूप और छांव होने की वजह से दिन में ही सिहरन का अहसास होने लगा। सावधानी बतौर गर्म वस्त्र धारण किए हैं तो अब छाता भी लेकर घर से निकले। इसलिए कि इस सप्ताह में मौसम करवट ले सकता है।
सोमवार सुबह से ही धूप में नमी रही। हल्के कोहरे के बीच सूर्य ने दर्शन दिए। पूर्वाहन से ही धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा । दोपहर होते-होते धूप का प्रभाव भी बेअसर होने लगा। वातावरण में नमी होने से सिहरन मे इजाफा हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह परिवर्तन माना जा रहा है। फिलहाल मौसम का यह मिजाज सप्ताह के तीन दिन बरकरार रहने की संभावना जतायी जा रही है।मौसम विभाग का साप्ताहिक पूर्वानुमान भी सावधान करने वाला है। विभागीय बुलेटिन के अनुसार तापमान में गिरावट रहेगी । सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है। वर्षा की भी संभावना है। सोमवार की रात 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।वहीं मंगलवार से गुरुवार तक प्रतिदिन गिरावट का क्रम जारी रहने का पूर्वानुमान है ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x