Follow us on

Home » Uncategorized » अपर कृषि निदेशक ने किया उर्वरक वितरण की समीक्षा, किसानों को निर्धारित दर पर उपलब्धता के निर्देश

अपर कृषि निदेशक ने किया उर्वरक वितरण की समीक्षा, किसानों को निर्धारित दर पर उपलब्धता के निर्देश

Share this post:

वाराणसी। किसान भाइयों को निर्धारित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शासन स्तर से नामित टास्क फोर्स के अधिकारी डॉ. आर.के. मौर्य (अपर कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण) ने शनिवार को जनपद वाराणसी में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की।

इस दौरान डॉ. आर.के. मौर्य ने जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह के साथ साधन सहकारी समिति, आयर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय समिति के सचिव दुर्गा मिश्रा उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मौके पर यूरिया क्रय कर रहे किसानों—शिवम यादव, सुरेश यादव, संजय पटेल सहित अन्य किसानों से बातचीत की गई। साथ ही रास्ते में यूरिया ले जा रहे किसान लालजी एवं शनि से भी वार्ता कर यूरिया की दर और उपलब्धता की जानकारी ली गई। किसानों ने यूरिया निर्धारित सरकारी दर पर प्राप्त होने की पुष्टि की।

अपर कृषि निदेशक ने किसानों को जानकारी दी कि यूरिया का वास्तविक मूल्य प्रति बोरी लगभग 2000 रुपये से अधिक है, लेकिन सरकार द्वारा दी जा रही भारी सब्सिडी के कारण किसानों को यह मात्र 266.50 रुपये प्रति बोरी में उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि आवश्यकता के अनुसार ही ई-पॉस मशीन के माध्यम से यूरिया का क्रय करें, क्योंकि आवश्यकता से अधिक यूरिया का प्रयोग फसलों और भूमि दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।

इस अवसर पर डॉ. आर.के. मौर्य ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी क्षेत्रों में उर्वरकों की समान रूप से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा ई-पॉस मशीन से निर्धारित दर पर ही वितरण कराया जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री या ई-पॉस मशीन का अवैध उपयोग पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x